उत्तराखंड: भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। राज्यभर में 10,915 पंचायत पदों के लिए मतगणना जारी है, जिसमें 34,151 उम्मीदवारों का भाग्य तय होगा। इस प्रक्रिया के लिए 15,024 कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जबकि सुरक्षा के लिए 8,926 पुलिसकर्मी मतगणना केंद्रों पर ड्यूटी दे रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चुनाव में 69.16 फीसद मतदान हुआ, जिसमें 64.23 फीसद पुरुष और 74.42 फीसद महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं का उच्च मतदान प्रतिशत राज्य में उनकी बढ़ती राजनीतिक जागरूकता को दिखाता है। नैनीताल जिले में 74.25 फीसद...