झारखंड मे पेपर लीक, परीक्षाएं रद्द
रांची। झारखंड शैक्षणिक परिषद (जेएसी) ने 10वीं कक्षा की हिंदी और विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक हो जाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, दोनों विषयों की परीक्षा रद्द कर दी है। हिंदी की परीक्षा 18 फरवरी को आयोजित की गई थी, जबकि विज्ञान की परीक्षा 20 फरवरी को होनी थी। परिषद ने एक नोटिस में कहा, ‘‘सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों, परीक्षा केंद्र अधीक्षकों और अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर, 18 फरवरी को पहली पाली में...