मोहब्बत की उम्र: ‘पारिवारिक मनुरंजन’
‘पारिवारिक मनुरंजन’ इसी दिलचस्प सामाजिक मनोविज्ञान को एक रोमांटिक कॉमेडी के रूप में सामने लाती है। फ़िल्म का विचार प्यारा है। इसकी दुनिया परिचित है और इसके किरदारों में हमें अपने आसपास के कई चेहरे दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, एक अच्छे विचार और एक यादगार फ़िल्म के बीच जो फ़ासला होता है, उसे तय करने के लिए केवल अच्छी नीयत काफ़ी नहीं होती। अच्छी पटकथा भी चाहिए। सिने-सोहबत हमारे समाज में शादी की उम्र होती है, बच्चे पैदा करने की उम्र होती है, रिटायर होने की उम्र होती है, यहां तक कि किसी के घर आने-जाने की भी एक...