सीजेपी की ‘संसद चलो’ मार्च में उमड़ा जनसैलाब
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ सोमवार को जंतर-मंतर से संसद की ओर निकले 'संसद चलो' मार्च में भारी जनसैलाब उमड़ा और इस दौरान सुरक्षाबलों के साथ प्रदर्शनकारियों की हल्की झड़पें भी हुईं। सुबह नौ बजे से पहले जंतर मंतर की ओर सभी दिशाओं से लोग बढ़ते रहे और प्रदर्शन में जुड़ते रहे। भारी आवागमन के कारण पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के दरवाजे बंद कर दिये गये। केंद्रीय सचिवालय एवं जंतर-मंतर के आसपास के अन्य मेट्रो स्टेशनों पर भी भीड़ नियंत्रण के लिए उपाय अपनाये गये। हाथ में तिरंगा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की...