संसदीय समिति का क्या मतलब रह गया?
यह चिंता पिछले कई सालों से जताई जा रही है कि संसदीय समितियों को धीरे धीरे कमजोर किया जा रहा है। अभी शिक्षा के क्षेत्र में जो गड़बड़ियां हुई हैं उनको लेकर शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के कामकाज में इसके संकेत मिले हैं। पता चला है कि सत्तारूढ़ दल यानी भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों के सांसद बहुमत का फायदा उठा कर प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह हैं लेकिन उनको अपने हिसाब से काम नहीं करने दिया जा रहा है। पहले भी कई और समितियों में ऐसा देखने को मिला है...