Parliamentary committee

  • संसदीय समिति कर सकती है पूछताछ

    नई दिल्ली। पिछले छह दिन से इंडिगो के विमानों के रद्द होने और यात्रियों की परेशानी को लेकर संसद की परिवहन मंत्रालय की स्थायी समिति पूछताछ कर सकती है। गौरतलब है कि इंडिगो के उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने की वजह से देश के अनेक हवाईअड्डों पर हजारों यात्री कई दिन तक फंसे रहे। तभी कहा जा रहा है कि इस मामले में संसद की स्थायी समिति इंडिगो के अधिकारियों को और उनके साथ साथ विमानन नियामक यानी डीजीसीए के अधिकारियों को बुला सकती है। बताया जा रहा है कि जनता दल यू के नेता संजय झा की...

  • बिना विपक्ष के साझा संसदीय समिति

    यह भी आजाद भारत के इतिहास में सभवतः पहली बार हो रहा है कि समूचे विपक्ष के बहिष्कार के बाद भी संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी का गठन हो गया है। हालांकि पहले भी विपक्षी पार्टियां जेपीसी का बहिष्कार कर चुकी हैं। लेकिन तब भी मुख्य विपक्षी या विपक्ष की दूसरी बड़ी पार्टियां इसका हिस्सा बनती थीं। इस बार कोई भी बड़ी पार्टी इसका हिस्सा नहीं बनी है। मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री को गिरफ्तारी या 30 दिन की हिरासत के बाद पद से हटाने का कानून बनाने के लिए लाए गए तीन विधेयकों पर विचार के लिए बनी संयुक्त संसदीय...

  • संसदीय समिति में विस्फोट पर चर्चा नहीं

    दिल्ली में लाल किले के सामने सोमवार, 10 नवंबर को भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस विस्फोट से पहले श्रीनगर से लेकर दिल्ली से सटे फरीदाबाद और लखनऊ से लेकर हैदराबाद तक व्हाइट कॉलर टेटर मॉड्यूल का खुलासा हुआ। आधा दर्जन से ज्यादा एमबीबीएस डॉक्टर पकड़े गए। फरीदाबाद से करीब तीन टन विस्फोटक जब्त हुआ। लेकिन इसके बीच गृह मंत्रालय के मामलों से जुड़ी संसदीय समिति की बैठक हुई तो उसमें न तो आतंकवाद की चर्चा हुई और न दिल्ली में हुए विस्फोट की...

  • संसदीय कमेटी ने जनगणना के लिए कहा

    जनगणना का मामला कहां अटका हुआ है किसी को पता नहीं चल रहा है। पिछले एक साल से ज्यादा समय से कहा सुना जा रहा है कि जल्दी ही जनगणना की अधिसूचना जारी होगी। जनगणना 2021 में होनी थी, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई थीं। लेकिन 2020 के मार्च में कोरोना महामारी की वजह से देश भर में लॉकडाउन के साथ ही इसे टाल दिया गया। तब से सारे कामकाज सुचारू रूप से हो रहे हैं लेकिन जनगणना नहीं हुई। विपक्षी पार्टियों के साथ साथ अब संसद की एक स्थायी समिति ने भी जल्दी से जल्दी जनगणना कराने को कहा...