पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी, 50 यात्री घायल
गुवाहाटी। असम के कामरूप में एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। कई डिब्बे पटरी से उतर जाने की वजह से करीब 50 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ। घटना बुधवार सुबह सात बजे की है। कामरूप में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में 50 यात्री घायल हुए हैं। हालांकि रेलवे का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। नॉर्दन फ्रंटियर रेलवे यानी एनएफआर की ओर से बताया गया है कि, डिगारू स्टेशन पर ट्रेन को...