पाताल लोक: ख्वाहिशों के ख़ूबसूरत झमेले
‘पाताल लोक’ के दूसरे सीज़न ने मनोरंजन के स्तर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। जहां पहला सीज़न अपने उत्कृष्ट लेखन और दिलचस्प किरदारों के लिए मशहूर हुआ था, वहीं दूसरा सीज़न उस विरासत को और भी भव्यता के साथ आगे बढ़ाता है। इस बार की कहानी इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी (जयदीप अहलावत) और एसीपी अंसारी (इश्वाक सिंह) के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी अपनी जांच के दौरान ऐसे मोड़ पर पहुंचते हैं, जहां उनकी राहें आपस में टकरा जाती हैं। सिने–सोहबत 2025 की शुरुआत, दर्शकों के लिए वेब सीरीज़ की दुनिया में एक सुनहरा दौर लेकर आई है। पहले...