पटना सिविल कोर्ट उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी
पटना के सिविल कोर्ट को गुरुवार को विस्फोट कर उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस सूचना के बाद पुलिस भी कोर्ट परिसर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया गया कि सुबह रजिस्ट्रार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में आरडीएक्स और आईईडी विस्फोटक लगाए गए हैं और इसे उड़ाने की धमकी दी गई। इस सूचना के बाद ही पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली कराया। पूरे परिसर की बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड द्वारा जांच की गई। हालांकि अब तक किसी ऐसी वस्तु...