यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी
केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है। पिछले विधानसभा चुनाव में जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन ने भाजपा को गांव और जंगल में हरा दिया था। इस बार शहरों में हराया। देवघर से लेकर धनबाद और बोकारो से लेकर पाकुड़ तक भाजपा हारी। सोचें, झारखंड में इस बार जेएमएम और कांग्रेस अलग होकर...