पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है पवनमुक्तासन
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खानपान, व्यायाम की कमी और लगातार तनाव के कारण पेट के जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। कब्ज, गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में 'पवनमुक्तासन' लोगों के लिए प्राकृतिक उपाय बनकर उभरा है। यह आसन न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है बल्कि पेट, जांघों और कमर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी मदद करता है। नियमित अभ्यास से शरीर हल्का और सक्रिय महसूस होता है। 'पवनमुक्तासन' नाम संस्कृत भाषा के तीन शब्दों से मिलकर बना है। 'पवन' का अर्थ...