पेगासस मामले में आगे क्या होगा?
इजराइल की कंपनी एनएसओ के बनाए पेगासस सॉफ्टवेयर से जासूसी का मामला भारत में लोग भूल चुके होंगे। भारत में अक्सर ऐसा होता है। यहां अदालती मामला भी कहीं पहुंचा और सरकार ने तो जांच नहीं ही कराई। मीडिया और विपक्षी पार्टियों ने भी इसे छोड़ कर दूसरा मुद्दा पकड़ लिया। लेकिन अमेरिका में ऐसा नहीं हुआ। अमेरिका में व्हाट्सऐप ने इसे लेकर मुकदमा किया था। उसने कहा था कि पेगासस के जरिए उसके सॉफ्टवेयर को हैक किया गया, निजता के अधिकारों और उसकी सेवा शर्तों का उल्लंघन हुआ है। व्हाट्सऐप ने दावा किया था कि 14 सौ फोन हैक...