Peter Navarro

  • भारत ने दिया नवारो का जवाब

    नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजा टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया लेकिन विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो की टिप्पणी की जवाब दिया। नवारो ने कहा था कि रूस से तेल खरीद का फायदा भारत के ब्राह्मणों को हो रहा है और आम लोगों को नुकसान हो रहा है। विदेश मंत्रालय ने नवारो की टिप्पणियों को गलत बताते हुए खारिज कर दिया। साथ ही उम्मीद जताई कि अमेरिका के साथ संबंध आपसी सम्मान और हितों के आधार पर आगे बढ़ेंगे। विदेश मंत्रालय ने...

  • ट्रंप के सलाहकार का विवादित बयान

    नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन की जंग को ‘मोदी वॉर’ बताने वाले और भारत को रूसी तेल की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। नवारो ने भारतीय ब्राह्मणों पर रूसी तेल खरीद कर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत के ब्राह्मण रूसी तेल से मुनाफा कमा रहे हैं, जिसकी कीमत पूरा भारत चुका रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार नवारो ने कहा कि भारत रूस से तेल खरीदकर उसे यूक्रेन पर हमला करने के लिए पैसे दे रहा है। इसलिए सबसे...

  • ट्रंप के सलाहकार का भारत पर बड़ा हमला

    नई दिल्ली। भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए 50 फीसदी टैरिफ के लागू हो जाने के एक दिन बाद ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर बड़ा हमला किया है। ट्रंप के व्यापार सलाहकार नवारो ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को ‘मोदी वॉर’ बताया है। उन्होंने बुधवार को ‘ब्लूमबर्ग टीवी’ को दिए इंटरव्यू में भारत पर जंग को बढ़ावा देने और दोहरा खेल खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आज रूस से तेल खरीदना बंद कर दे तो कल उस पर से टैरिफ हट जाएगा। नवारो ने कहा कि...