फिर बढ़ी पेट्रोल, डीजल की कीमत
नई दिल्ली। पांच दिन के भीतर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में तीन-तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। साथ ही सीएनजी की कीमत में दो रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। इसके दो दिन बाद सीएनजी की कीमत में फिर एक रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। इस तरह पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में...