Petrol Bomb Attack

  • संगरूर भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    पंजाब में संगरूर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर रविवार देर रात कथित तौर पर पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने कथित रूप से बीयर की बोतल में पेट्रोल भरकर उसे पेट्रोल बम के रूप में तैयार किया और भाजपा कार्यालय की चारदीवारी के भीतर फेंककर मौके से फरार हो गये। घटना में कार्यालय की दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि परिसर में जलने के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर संगरूर के पुलिस अधीक्षक (डी) देविंदर अत्री, पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारी मौके...

  • रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला

    रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई। दो हमलावरों ने आरएसएस कार्यालय को लक्ष्य कर दो पेट्रोल बम फेंके। हालांकि ये बम कार्यालय परिसर तक नहीं पहुंच सके और घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। रांची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।   पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार, मंगलवार देर रात दो अज्ञात युवक कार्यालय परिसर की ओर पेट्रोल बम फेंकने पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला...