पेट्रोल-डीजल होगा महंगा! सरकार ने 2 रुपये बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को घोषणा की गई कि पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2-2 रुपए की वृद्धि की जा रही है, जो मंगलवार से प्रभावी होगी। हालांकि, वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट के कारण दोनों ईंधनों की खुदरा कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी। कच्चे तेल की कम कीमतों से इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम जैसी तेल रिफाइनिंग और मार्केटिंग कंपनियों के लिए उत्पादन लागत कम होगी और उनके खुदरा मार्जिन में वृद्धि होगी। (Government Increased Excise Duty) इससे सरकार उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ाए बिना उत्पाद शुल्क वृद्धि से अधिक राजस्व जुटाने...