निजी पेट्रोलियम कंपनियों को बड़ी राहत
नई दिल्ली। रसोई गैस के दाम में भारी बढ़ोतरी करके आम जनता पर बोझ बढ़ाने के साथ ही सरकार ने निजी पेट्रोलियम कंपनियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने उनके ऊपर लगने वाले विंडफॉल गेन टैक्स यानी निर्यात पर लगने वाले अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को घटा दिया है। कहा गया है कि एक मई से अगले 15 दिनों के लिए डीजल निर्यात पर लगने वाली स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी घटा कर 23 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। अप्रैल में यह 55.5 रुपए थी। इस तरह केंद्र सरकार ने निर्यात पर लगने वाले शुल्क में एक बार में...