pinarayi vijayan

  • केरल: सीएमआरएल मामले में पिनाराई विजयन के घर ईडी की छापेमारी

    केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ माकपा नेता पिनाराई विजयन बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में आ गए। केंद्रीय जांच एजेंसी के ईडी के कई अधिकारी पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पहुंचकर छापेमारी की। यह छापेमारी सीएमआरएल-एक्सालॉजिक मासिक भुगतान मामले में चल रही जांच के सिलसिले में हुई है। ईडी से मिली जानकारी के मुताबिक, इस वक्त दस जगहों पर इस मामले को लेकर छापेमारी चल रही है। ईडी पहले ही पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन का बयान दर्ज कर चुकी है। उनकी आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस इस विवाद के केंद्र में है।...

  • विजयन की हिंदू राजनीति भारी पड़ी है

    केरल में सीपीएम और खास कर मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन के लिए इस बार का चुनाव मुश्किल वाला था। वे इस भरोसे में थे कि जैसे पिछली बार 2019 में लोकसभा चुनाव हारे और 2021 में विधानसभा जीत गए उसी तरह इस बार भी केरल के लोगों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीता दिया है तो विधानसभा में लेफ्ट को मौका मिल जाएगा। वे लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़े हैं। लेकिन उनसे एक गलती हो गई। उन्होंने पारंपरिक रूप से लेफ्ट की राजनीति करने की बजाय हिंदू वोट को ज्यादा लुभाने की राजनीति कर दी, जिससे...

  • विजयन का आइडिया मुस्लिम नेताओं को पसंद नहीं

    केरल में मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने बच्चों के मोटापे और उनके अंदर बढ़ते अवसाद की खबरों को गंभीरता से लिया और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य के स्कूलों में जुम्बा क्लासेज शुरू करने का फैसला किया। उनकी सरकार ने हेल्थ एक्टिविटी के तौर पर जुम्बा क्लास करवाना चाहती है। यह एक किस्म का एक्सरसाइज है, जो पश्चिमी डांस मूव्स पर आधारित होता है। दिल्ली और दूसरे महानगरों में गली गली में जिम की तरह जुम्बा क्लासेज के बोर्ड लगे दिखाई देते हैं। महिला और पुरुष सब इसमें हिस्सा लेते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री का य़ह आइडिया राज्य के...

  • विजयन के उत्तराधिकारी की तलाश

    pinarayi vijayan: देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम अगले साल अपने इकलौते किले यानी केरल को बचाने का चुनाव लड़ेगी। अगले साल मई में केरल विधानसभा का चुनाव है, जहां वह लगातार दो बार से चुनाव जीत रही है। नौ साल पहले 2016 में सीपीएम ने जब चुनाव जीता तब तक पार्टी के बुजुर्ग नेता वीएस अच्युतानंदन को किनारे कर दिया गया था। केरल ईकाई पर प्रकाश करात का संपूर्ण नियंत्रण हो गया था और उन्होंने अपने करीबी पिनरायी विजयन को मुख्यमंत्री बनवाया। उनकी कमान में पार्टी ने 2021 में लगातार दूसरा चुनाव जीत कर इतिहास बनाया। इस साल...