डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने वाली पिंक टिकट की सुविधा 17 सितंबर तक बढ़ी
दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने वाली मौजूदा पेपर आधारित 'पिंक टिकट' व्यवस्था को 17 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि यह विस्तार 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' आधारित व्यवस्था में सुचारू बदलाव और आगामी त्योहारों के दौरान महिला यात्रियों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 19 लाख महिलाओं ने 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 17 सितंबर के बाद भी...