फिलीपींस में प्रशिक्षण के दौरान वायुसेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त
फिलीपींस की राजधानी मनीला के दक्षिण में वायुसेना अड्डे पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दो एसएफ-260 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वायुसेना के चार पायलटों की मौत हो गयी। फिलीपींस वायुसेना (पीएएफ) ने शनिवार को बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब 3:51 बजे बातांगास प्रांत स्थित फर्नांडो एयर बेस पर हुई। दोनों विमान वायुसेना अड्डे की सीमा के भीतर ही गिर गये। इस घटना में किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में बताया गया कि दोनों विमानों के बीच हवा में टक्कर हुई थी, लेकिन वायुसेना ने दुर्घटना...