चार मंत्री तो गए, कई और हटाए जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार में फेरबदल करेंगे इसका स्पष्ट संकेत मिल रहा है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि मोदी सरकार में फेरबदल के इतने स्पष्ट संकेत मिलें। इस बार ऐसा हो रहा है। कम से कम चार मंत्रियों की सरकार से विदाई स्पष्ट हो गई है। पहले कभी ऐसा नहीं होता था। ये चार मंत्री हैं पंकज चौधरी, हर्ष मल्होत्रा, रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन। सबसे पहले भाजपा ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया। वे अभी दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अगले साल राज्य में चुनाव है। इसलिए उनको अध्यक्ष के...