पुलिस स्मृति दिवस : जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीदों को उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के जेवान स्थित पुलिस स्मारक पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सम्मानित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी। उपराज्यपाल ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर पुलिस को कर्तव्य, अनुशासन, निष्ठा और निस्वार्थ सेवा की मिसाल बताया। उन्होंने कहा हमारे बहादुर पुलिस कर्मियों ने हमेशा राष्ट्र के विकास और नागरिकों की सुरक्षा को अपनी जान से ऊपर रखा। तिरंगे के प्रति उनका गहरा प्रेम मातृभूमि के लिए बलिदान का मूल कारण है। उन्होंने आतंकवाद, अपराध, और...