Political news

  • Kangana Ranaut: अभिनेता से नेता तक, विवादों में घिरी राजनीति

    अभिनेता से नेता बनीं Kangana Ranaut का इरादा एक विपक्षी नेता पर निशाना साधने का था। लेकिन उन्होंने गलती से अपने भाजपा सहयोगी पर हमला बोल दिया। कंगना की गड़बड़ी के पीछे नामों में समानता थी। उन्होंने कहा था की बिगड़ैल राजकुमारों की एक पार्टी है...चाहे वह राहुल गांधी हों जो चंद्रमा पर आलू उगाना चाहते हैं। या तेजस्वी सूर्या जो गुंडागर्दी करते हैं। और मछली खाते हैं। राजद नेता और बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उनकी आलोचना का मुख्य निशाना माना जा रहा था। क्योंकि उनका एक वीडियो जिसमें वह मछली खाते हुए दिख रही थी। हाल...

  • सीएम योगी से जयाप्रदा की मुलाकात ने गरमाया सियासी पारा, यहां से चुनावी टिकट मिलने की चर्चाएं शुरू!

    लखनऊ | UP News: उत्तर प्रदेश इन दिनों देश की सुर्खियों में छाया हुआ है। पहले यूपी बजट 2023, उमेश पाल हत्याकांड, विधानसभा के सदन में अखिलेश यादव और सीएम योगी के बीच तीखी बयानबाजी और अब सीएम योगी के साथ जयाप्रदा की मुलाकात। दरअसल, उत्तर प्रदेश् में दो सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। यूपी की इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशियों को उतारने के लिए तैयारियां कर रही है। इसी बीच बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और भाजपा नेता जयाप्रदा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से...

  • मेघालय-नगालैंड में विधानसभा चुनाव संपन्न, जानें कहां कितनी हुई वोटिंग

    नई दिल्ली | Meghalaya-Nagaland Assembly Elections: देश के पूर्वाेत्तर के राज्यों मेघालय और नगालैंड में आज विधानसभा चुनाव 2023 शाम 4 बजे संपन्न हो गए हैं। जिसके बाद कई दिग्गज नेताओं का राजनीतिक भविष्य भी ईवीएम मशीन में बंद हो गया है। अब 2 मार्च को इन सभी उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होगा। बता दें कि, 16 फरवरी को त्रिपुरा में मतदान हुए थे। मेघालय और नगालैंड में सोमवार सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान के के लिए लोगों की लंबी लाइनें देखी गईं। शाम 5 बजे तक ईसीआई ऐप के...

  • सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्ली । Shiv Pratap Shukla Health Update: दिल्ली दौरे पर आए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टर्स की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद नोएडा के सेक्टर 27 के कैलाश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। रविवार देर रात करीब 9 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर है। अभी सामान्य जांचों के...

  • मेघालय और नागलैंड में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, पहली बार चार महिलाएं चुनावी मैदान में

    नई दिल्ली । Meghalaya Nagaland Election: मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान जारी है। दोनों राज्यों को मिलाकर 118 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई। यहां 59-59 सीटों पर मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर रहे हैं। इन विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की साख दांव पर लगी है। वहीं, कांग्रेस ने चुनावों में जीत का दांवा किया है। सुबह से ही कड़ी सुरक्षा के बीच लोग वोट डाल रहे हैं। नागालैंड में 60 विधानसभा सीट हैं लेकिन अकुलुतो विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कजेतो किनिमी निर्विरोध चुने गए। आज शाम...

  • सीएम योगी को आया गुस्सा! अखिलेश यादव को कहा- शर्म तो तुम्हें आनी चाहिए जो पिता का सम्मान नहीं कर पाए

    लखनऊ | CM Yogi Attack on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति शनिवार को अचानक से तब गरमाई जब सदन में सीएम योगी को गुस्सा आ गया और उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर पलटवार कर दिया। सीएम योगी का जवाब सुनकर पूरे सदन में शोर गूंज उठा। दरअसल, ये हंगामा सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच अचानक छिड़ी जुबानी जंग को लेकर हुआ। सीएम योगी सदन में राज्य के सुरक्षा को लेकर बोल रहे थे कि मुझे आश्वचर्य होता है कि राज्य के अंदर लोग सुरक्षा व्यवस्था की बात करते हैं..... इसी...

  • विधानसभा में अंतिम भाषण, कहा- अलविदा राजनीति! बीएस येदियुरप्पा ने लिया संन्यास

    कर्नाटक | Yediyurappa Retirement: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने राजनीति को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार को बीएस येदियुरप्पा ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में अपना अंतिम भाषण दिया। भाजपा के लिए आखिरी सांस तक करूंगा काम अपने संन्यास की घोषणा करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि, मैंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है, लेकिन बीजेपी को जिताने के लिए आखिरी सांस तक काम करूंगा। मेरा एकमात्र उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में वापस लाना है और मुझे यकीन है...

  • कांग्रेस को लगा फिर से झटका, अब दिग्गज नेता सीआर केसवन ने छोड़ी पार्टी

    नई दिल्ली | CR Kesavan Congress Resigned: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेताओं और लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए ’भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी जो अब विराम ले चुकी है। लेकिन इसके विपरीत कांग्रेस में टूट का सिलसिला लगातार जारी दिख रहा है। अब भारत के पहले गवर्नर-जनरल सी राजगपालाचारी के पोते सीआर केसवन ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। सीआर केसवन ने गुरुवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। CR Kesavan Congress Resigned: सीआर केसवन ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंपा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, वह दो...

  • त्रिपुरा में वोटिंग कल, इन दिग्गजों की किस्मत EVM में होगी लॉक

    त्रिपुरा | Tripura Assembly Election: पिछले कई महीनों से त्रिपुरा चल रही राजनीतिक गरमा-गरमी और नेताओं की भागम भाग गुरूवार को वोटिंग के साथ ही शांत हो जाएगी। त्रिपुरा में 60 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए कल वोट डाले जाएंगे। त्रिपुरा के बड़े और कद्दावर नेता इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनकी किस्मत कल ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगी। शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सत्ता वापसी के लिए पीएम मोदी तक ने लगाया जोर गौरतलब है कि, त्रिपुरा विधानसभा में जीत के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार...

और लोड करें