मैली यमुना में क्रूज की तैयारी
एक रिपोर्ट है कि पिछले एक साल में दिल्ली में यमुना और मैली हो गई है। साफ होने की बजाय उसमें पहले से ज्यादा झाग बनने लगी है और नालों से आने वाली गंदगी के कारण पानी में मल की मात्रा पहले से ज्यादा बढ़ गई है। अब दिल्ली की रेखा गुप्ता की सरकार कह रही है कि उन्हें तो एक ही साल मिला है, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार 11 साल रही थी। वे भी अब यमुना की सफाई के लिए 11 साल का समय मांग रही हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनकी सरकार के...