दिल्ली में प्रदूषण सबसे खतरनाक स्तर पर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण इस साल के सबसे खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। पिछले छह दिन से लगातार दिल्ली की हवा गंभीर और बेहद गंभीर बनी हुई है। सोमवार की सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 481 रिकॉर्ड किया गया। अशोक विहार और बवाना इलाके में सबसे ज्यादा 495 एक्यूआई दर्ज किया गया। अगर एनसीआर की बात करें तो गुरुग्राम में एक्यूआई 576 तक पहुंच गया। प्रदूषण के चलते दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से लेकर दिन भर धुंध छाई रही। धुएं और धुंध की वजह से पालम सहित कई इलाकों में...