बिहार चुनाव : ‘पोलस्ट्रैट’ ने भी माना एनडीए को मिलेगा बहुमत
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा नीत एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिल सकता है। पहले चरण के मतदान से पहले सामने आए 'पोलस्ट्रैट' के ओपिनियन पोल के अनुसार, एनडीए को बिहार में 133 से 143 सीटें मिल सकती हैं। 'पोलस्ट्रैट' के ओपिनियन पोल में भाजपा को अकेले 70 से 72 सीटें, जबकि विपक्षी दलों के 'महागठबंधन' को 93-102 सीटें दी गई हैं। आंकड़ों के अनुसार, बिहार में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का भी खाता खुल सकता है, जिसे एक से तीन सीटें मिलने की संभावना है। ओपिनियन पोल में एनडीए के घटक दलों में शामिल जदयू को 53-56...