बतौर निर्माता कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंचीं पूजा बत्रा
अभिनेत्री पूजा बत्रा की बतौर निर्माता आगामी फिल्म 'इकोज ऑफ अस' को प्रतिष्ठित 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' में प्रदर्शित किया गया। इस उपलब्धि पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में कान्स रेड कार्पेट पर उनकी खूबसूरत और ग्लैमरस झलकियां देखने को मिली। तस्वीरें शेयर करने के साथ ही उन्होंने अपनी पूरी टीम का हौसला बढ़ाते हुए लिखा, "कान्स फिल्म फेस्टिवल यानी 'के-ए-एन', क्योंकि हम कर सकते हैं। मैं वहां अपनी फिल्म 'इकॉज ऑफ अस' और उसकी स्टारकास्ट के साथ एक निर्माता के तौर पर शामिल...