प्रज्ञा सातव ने भी कांग्रेस छोड़ी
यह बहुत से लोगों के लिए हैरानी की बात हो सकती है कि ये प्रज्ञा सातव कौन हैं और उनका कांग्रेस छोट़ देना कौन सी ब़डी बात हो गई। ऐसा इसलिए है क्योंकि बहुत से लोग उनको नहीं जानते हैं और वे कोई कांग्रेस की मुख्यधारा की बड़ी नेता नहीं थीं। फिर भी उनका कांग्रेस छोड़ना इसलिए बड़ी खबर है क्योंकि इससे महाराष्ट्र में कांग्रेस की स्थिति का पता चलता है। इसको एक और खबर के आलोक में देखने की जरुरत है। खबर है कि महाराष्ट्र में शहरी निकायों के चुनाव होने वाले हैं और सबसे महत्वपूर्ण बीएमसी चुनाव के...