Prem Kitaanu

  • ‘प्रेम कीटाणु’ के ट्रेलर में वीर पहाड़िया का कॉमिक अंदाज और रोमांटिक चार्म

    अभिनेता वीर पहाड़िया आगामी कमिंग-ऑफ-एज रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'प्रेम कीटाणु' के ट्रेलर में कॉमिक अंदाज और रोमांटिक चार्म से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी फिल्म में वीर एक मासूम आशिक और सच्चे दोस्त की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में वीर का बेफिक्र कॉलेज बैकबेंचर वाला किरदार और निखिल विजय के साथ उनकी दोस्ती तथा मजेदार नोकझोंक मनोरंजन का प्रमुख हिस्सा है। वहीं आफिया सैयद के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री कहानी में प्रेम का रंग भरती है।  Also Read : ‘राका’ के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपारशक्ति खुराना की एंट्री के साथ...

  • ‘प्रेम कीटाणु’ का दूसरा गीत ‘कहो तो’ रिलीज

    अभिनेता वीर पहाड़िया और आफिया सैयद अभिनीत फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का दूसरा गीत 'कहो तो' रिलीज हो गया है। अरमान मलिक की आवाज में तैयार इस गीत को ज़ी म्यूज़िक कंपनी के यूट्यूब चैनल और विभिन्न संगीत मंचों पर जारी किया गया है। 'कहो तो' में आधुनिक वाद्य यंत्रों के साथ सूफियाना कव्वाली का मेल सुनने को मिलता है। गीत में प्यार में पड़ने, किसी को चाहने और रिश्ते में आगे बढ़ने की भावनाओं को दर्शाया गया है। गीत को वीर पहाड़िया और आफिया सैयद पर फिल्माया गया है। गीत के बोल सचिन उर्मतोश ने लिखे हैं, जबकि संगीत अंकुर...

  • ‘प्रेम कीटाणु’ का पहला गाना ‘अंडी बंडी’ रिलीज

    फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का पहला गाना 'अंडी बंडी' रिलीज हो गया है। फिल्म के निर्माताओं ने इसके लिए ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ साझेदारी की है। जोशीले अंदाज वाले इस गाने में वीर पहाड़िया अपने डांसिंग अंदाज से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर करते नजर आ रहे हैं। 'अंडी बंडी' अपनी आकर्षक धुन और मस्ती भरी लय के साथ पूरी तरह बॉलीवुड रंग में रंगा हुआ है। गाने की शुरुआती पंक्ति, "जो ना मेरी बीट पे नाचे…", माहौल को खुशनुमा बना देती है। गाने में युवाओं की ऊर्जा के साथ दोस्ती, प्यार, क्रश और दिल टूटने जैसे भावों की झलक भी...