President Draupadi Murm

  • राष्ट्रपति आज महाकुंभ में लगाएंगी डुबकी

    प्रयागराज। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में डुबकी लगाएंगी। राष्ट्रपति सोमवार की सुबह प्रयागराज पहुंचेंगी और संगम नोज पर आस्था की डुबकी लगाएंगी। राष्ट्रपति आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज में डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र में भी जाएंगी और आधुनिक भारत व डिजिटल युग के साथ धार्मिक आयोजनों को जोड़ने की इस पहल का भी अवलोकन...