पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। शनिवार, 26 अप्रैल को होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को वेटिकन रवाना हुईं। उनके साथ अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डि'सूजा भी गए हैं। गौरतलब है कि पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट फेल हो जाने से निधन हुआ था। पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार पोप फ्रांसीस का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सेंट...