नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। शनिवार, 26 अप्रैल को होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को वेटिकन रवाना हुईं। उनके साथ अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डि’सूजा भी गए हैं। गौरतलब है कि पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट फेल हो जाने से निधन हुआ था।
बहरहाल, पोप फ्रांसिस को वेटिकन में नहीं दफनाया जाएगा। वे एक सदी से भी ज्यादा वक्त में वेटिकन के बाहर दफन होने वाले पहले पोप होंगे। आमतौर पर पोप को वेटिकन सिटी में सेंट पीटर्स बेसिलिका के नीचे गुफाओं में दफनाया जाता है। लेकिन पोप फ्रांसिस को रोम में टाइबर नदी के दूसरी तरफ मौजूद सांता मारिया मैगीगोर बेसिलिका में दफनाया जाएगा।
Also Read: पाक विदेश मंत्री ने आतंकियों को फ्रीडम फाइटर कहा
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


