लखनऊ | UP Politics News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी एक बार फिर से हलचल मचाने की तैयारी में दिख रही है। खबरों की माने तो सपा अपना विस्तार करने की तैयारी में है। ऐसे में सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। चाचा-भतीजा के इस मिलाप की चर्चा ने पूरे राजनीतिक गलियारों को गरमा दिया है। आपको बताना चाहेंगे कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को अब निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें:- रिटायरमेंट से पहले 18 जनवरी से कोर्ट पर दिखेंगी सानिया मिर्जा, ये होंगे साथ
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा को मिली हार के बाद चाचा-भतीजा में आए टकराव के बाद नेताती के निधन से दोनों एक बार फिर से साथ हो गए। ऐसे में अब तो भतीजे अखिलेश चाचा के शिवपाल यादव के घर भी पहुुंचे है। जिसके चर्चें लोगों की जुबान पर छाए हुए हैं। माना जा रहा है कि आज हुई इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच पार्टी के विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। ऐसे में लग रहा है कि, एक बार फिर से चाचा शिवपाल यादव सपा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- प्रियंका गांधी का ऐलान! कर्नाटक में महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये, मुफ्त बिजली भी
UP Politics News: गौरतलब है कि, पिछले दिनों ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने सपा के विस्तार पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था मकर संक्रांति के पर्व के बाद जब कहा जाता है कि शुभ कार्य किए जा सकते हैं। ऐसे में अब अखिलेश का चाचा घर पहुंचना बेहद ही महत्वपूर्ण देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- जैकलीन फर्नांडिस पहुंचीं पटियाला हाउस कोर्ट, अदालत ने दे दी 25 जनवरी की तारीख
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


