अखिलेश अजीबोगरीब बातें कर रहे हैं
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देश के सबसे समझदार नेताओं में माने जाते हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। वे विपक्षी नेताओं पर चुटीले व्यंग्य करते हैं। तार्किक बातें करते हैं। लेकिन पता नहीं पिछले कुछ दिनों से उनको क्या हो गया है कि वे लगातार अजीबोगरीब बातें कर रहे हैं। जैसे पिछले दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अपने परिवार के ही पांच लोगों को इसलिए लोकसभा की टिकट दे दी ताकि पार्टी नहीं टूटे। यह भी दावा किया गया कि पांच सांसद उनके परिवार के थे...