बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव 20 अगस्त को
बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि नए राष्ट्रपति का चुनाव 20 अगस्त को कराया जाएगा। इसके तहत मतदान दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने ढाका के अगरगांव स्थित आयोग के मुख्यालय में इस समय सारणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1991 के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त और संसद अध्यक्ष हाफिज उद्दीन अहमद के बीच विचार-विमर्श के बाद यह कार्यक्रम तय किया गया है। Also Read : मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को किया सलाम चुनाव आयोग के अनुसार,...