प्रियंका चतुर्वेदी लोकसभा लड़ेंगी या राज्यसभा जाएंगी?
इस बात की चर्चा अभी से तेज हो गई है कि राज्यसभा से रिटायर हो रहीं उद्धव ठाकरे की शिव सेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। ध्यान रहे वे मथुरा की हैं और पिछले दिनों उन्होंने मथुरा का दौरा भी किया है। गौरतलब है कि अभी मथुरा से हेमामालिनी सांसद हैं और 2029 के चुनाव तक वे 80 साल की हो चुकी होंगी। इसलिए उनके चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। लेकिन सवाल है कि क्या प्रियंका चतुर्वेदी भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ेंगी? अभी इस बारे में पक्के...