दिल्ली सरकार ने छठ पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि छठ पूजा के दिन सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। इस आशय का एक सरकारी आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल ने प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) के अवसर पर 16 नवंबर को सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अवकाश घोषित किया है। इससे पहले, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि छठ न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि दिल्ली की सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा था कि सरकार चाहती है...