पंजाब विस में एसआईआर पर प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
पंजाब विधानसभा ने शुक्रवार को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पेश प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान सभी पात्र नागरिकों के मतदान अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रस्ताव में केंद्र सरकार और संबंधित संवैधानिक संस्थाओं से मतदाता सूचियों में कथित विसंगतियों की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराने तथा अनियमितताएं मिलने पर जवाबदेही तय करने का आग्रह किया गया है। सदन में श्री चीमा ने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 324, 325 और...