आईपीएस के बाद एएसआई का सुसाइड!
चंडीगढ़। हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला उलझता जा रहा है। एक तरफ उनकी पत्नी और परिवार पोस्टमार्टम नहीं करा रहा है और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है तो दूसरी ओर मंगलवार को एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली है और दिवंगत आईपीएस पूरन कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को हरियाणा में रोहतक के साइबर सेल में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर यावी एएसआई संदीप कुमार का शव मिला है। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर सुसाइड...