मनमोहन सिंह बनाम पीवी नरसिंह राव
यह बहुत दिलचस्प तुलना है कि मनमोहन सिंह को सक्रिय राजनीति में लाने वाले पीवी नरसिंह राव का अंतिम संस्कार किस तरह से हुआ और मनमोहन सिंह का कैसे हुआ है? दोनों के बीच कई समानताएं और कई संयोग भी है। दिसंबर का ही महीना था 2004 में जब नरसिंह राव का निधन हुआ था। 23 दिसंबर को 83 साल की उम्र में नरसिंह राव गुजरे थे और कांग्रेस नेतृत्व ने उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय 24, अकबर रोड में नहीं रखने दिया था। तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बन गई थी और मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे।...