राव और प्रणब के परिवार की शिकायतें
PV Narsimha Rao and Pranab Mukharjee: जब से कांग्रेस ने मनमोहन सिंह के सम्मान का मुद्दा बनाया है तब से भाजपा की ओर से कांग्रेस को और खास कर नेहरू गांधी परिवार को इस बात के लिए घेरा जा रहा है कि उन्होंने दूसरे लोगों के साथ कैसा बरताव किया था। खासतौर से पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव को लेकर कई किस्म की कहानियां कही जा रही हैं। अब राव के परिवार के सदस्यों ने भी सामने आकर कांग्रेस पर सवाल उठाया है। नरसिंह राव के एक पोते ने कहा है कि राव के निधन के बाद कांग्रेस ने उनका...