संदेश ज्यादा, सार कम
क्वॉड के गठन का मकसद बेशक चीन का मुकाबला करना रहा हो, मगर कभी ये मकसद दो-टूक घोषित नहीं किया गया। इसीलिए ये हकीकत कायम है कि इस मंच पर बातें तो खूब होती हैं, मगर वे आगे नहीं बढ़ती हैं। क्वाड्रैंगुलर सिक्युरिटी डायलॉग (क्वॉड) के विदेश मंत्रियों की बैठक में पहलगाम हमले की निंदा की गई। इसे अंजाम देने वाले आतंकवादियों, उनके संगठनकर्ताओं, और उन्हें आर्थिक मदद देने वालों को दंडित करने का आह्वान किया गया। मगर ये आतंकवादी कौन हैं और उनकी पीठ पर किसका हाथ है, इसका कोई उल्लेख भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के इस समूह...