Quran

  • कुरान जलाने पर बगदाद में स्वीडिश दूतावास पर हमला

    swedish embassy attack:- स्वीडन में कुरान की एक प्रति जलाने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने बृहस्पतिवार तड़के बगदाद में स्वीडिश दूतावास पर धावा बोल दिया और परिसर में घुसकर हल्की आगजनी की। प्रदर्शन से संबंधित ऑनलाइन वीडियो में प्रदर्शनकारी दूतावास पर प्रभावशाली इराकी शिया मौलवी और राजनेता मुक्तदा अल-सद्र की तस्वीरों वाले झंडे और निशान लहराते हुए दिख रहे हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि उस समय परिसर के अंदर कोई कर्मचारी था या नहीं। स्वीडिश विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी के अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया। वीडियो में दर्जनों लोग परिसर में बाड़ पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं और...

  • इराकी ने कुरान जलाई और स्वीडन मुश्किल में!

    मुसलमानों के लिए पवित्रतम दिनों में से एक ईदुज़जुहा पर स्वीडन में एक मस्जिद के सामने कुरान जलाए जाने से जबरदस्त बवाल है। स्वीडन एक अमनपसंद देश है। और विश्व शांति इंडेक्स में सबसे ऊपर। लेकिन अचानक वह इस्लाम का बैरी नज़र आने लगा है।निहायत असभ्य घटना को होने देने के लिए स्वीडन की सरकारी मशीनरी की आलोचना हो रही है। उसकी नाटो में प्रवेश की उम्मीद कम हो गई है। मस्जिद के बाहरस्वीडन में रह रहे एक ईराकी नागरिक सलवान मोमिका ने कुरान की प्रति जलाई थी। लगता है स्वीडन की पुलिस ने अपनी बात रखने की आज़ादी को...

  • संघ परिवार: अब कुरान का प्रचार!

    इंडियन साइंस कांग्रेस में रा.स्व.संघ के शिक्षण मंडल की संस्था ‘रिसर्च फॉर रिसर्जेंस फाउंडेशन’ ने सोने की स्याही से लिखी एक कुरान को प्रदर्शित किया। इस प्रकार, साइंस के साथ कुरान को स्थान देकर इस के रिसर्जेंस की महिमा भी रेखांकित कर दी! निस्संदेह, संघ परिवार के क्रिया-कलाप, हिन्दू-हित की दृष्टि से, दिनों-दिन भयावह रूप ले रहे हैं। ....यदि संघ-परिवार के रहनुमाओं को इस्लामी सिद्धांत-व्यवहार-इतिहास का रंच मात्र भी सही बोध होता तो वे कुरान को साइंस सम्मेलन में रखकर गौरवान्वित न होते। अभी नागपुर विश्वविद्यालय में चल रही 108 वीं इंडियन साइंस कांग्रेस में रा.स्व.संघ के शिक्षण मंडल की...