‘मेजर लीग क्रिकेट’ खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे आर अश्विन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कहते समय दिग्गज ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दुनिया के अन्य लीग में खेलने का अपना विकल्प खुला रखा था। वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) में इंजरी की वजह से नहीं खेल सके थे, लेकिन अब वह अमेरिका में खेली जाने वाली 'मेजर लीग क्रिकेट' में खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे। रविचंद्रन अश्विन (आर अश्विन) ने मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026 के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ करार किया है। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ करार के बाद अश्विन ने कहा एमएलसी ने हाल के सीजन खुद को एक बेहतरीन लीग के...