बिना अनुमति इंटरव्यू क्लिप इस्तेमाल करने पर भड़के आर. माधवन
अभिनेता आर. माधवन इन दिनों एक वेलनेस ब्रांड पर नाराजगी जाहिर करने को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुलकर उस कंपनी के खिलाफ अपनी बात रखी, जिसने कथित तौर पर उनके एक इंटरव्यू की क्लिप का इस्तेमाल अपने प्रचार के लिए किया। माधवन का कहना है कि कंपनी ने बिना उनकी अनुमति और जानकारी के उनके वीडियो का हिस्सा लेकर ऐसा प्रचार किया, जिससे लोगों को लग सकता है कि वह उस प्रोडक्ट का समर्थन कर रहे हैं। अभिनेता ने इसे गलत बताते हुए कानूनी कार्रवाई की बात भी कही। बुधवार को माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट...