पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिलीपींस के राष्ट्रपति का किया स्वागत
नई दिल्ली। फिलीपींस के राष्ट्रपति आर. मार्कोस जूनियर पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आए हुए हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने स्वागत की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिलीपींस के राष्ट्रपति आर. मार्कोस का गर्मजोशी से स्वागत किया। इंडिया और फिलीपींस के साथ हमारे संबंध सभ्यतागत और ऐतिहासिक हैं। उन्होंने आगामी दिनों में फिलीपींस के साथ होने वाली चर्चाओं का भी जिक्र किया। कहा कि हमारी स्थायी मित्रता और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और...