राबड़ी देवी ने गायक छोटू छलिया को दिया हीरे का कंगन
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने गायक छोटू छलिया को हीरे जड़ा कंगन भेंट किया था, जिसके बाद से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। जदयू नेता नीरज कुमार ने राबड़ी देवी से बिल दिखाने की मांग करते हुए ईडी को पत्र लिखने की बात कही है। पटना में बात करते हुए जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी ने गायक छोटू छलिया को हीरे का कंगन दिया तो उसकी रसीद कहां है? कहां से खरीदा गया था? जीएसटी नंबर...