रायबरेली में वाल्मिकी के परिजनों से मिले राहुल
रायबरेली। चंडीगढ़ में सुसाइड करने वाले दलित आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिजनों से मिलने के दो दिन बाद राहुल गांधी शुक्रवार को अपने चुनाव क्षेत्र रायबरेली पहुंचे, जहां उन्होंने मॉब लिंचिंग में मारे गए दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की। फतेहपुर में साथ राहुल ने करीब आधे घंटे तक हरिओम के माता और पिता के साथ भाई और बहन से बातचीत की। परिवार से मिल कर बाहर निकलने पर राहुल ने कहा, ‘परिवार को घर में बंद कर रखा है, इन्हें डराया जा रहा है। आज सुबह सरकार ने परिवार को मुझसे न मिलने की...