राहुल जाखड़ ने एशियन अंडर-20 डेकाथलॉन इवेंट में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
हांगकांग (चीन) में आयोजित 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की डेकाथलॉन इवेंट में 18 वर्षीय राहुल जाखड़ ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। 10 इवेंट्स की इस कठिन प्रतियोगिता में राहुल ने 7,185 अंकों के साथ पोडियम में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए अंडर-20 श्रेणी में भारत का नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। यह सिर्फ राहुल के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। इस प्रदर्शन के साथ राहुल एशिया के टॉप अंडर-20 डेकाथलीट बन गए हैं; उन्होंने वैश्विक क्रम में भी टॉप-8 खिलाड़ियों में स्थान हासिल किया है। राहुल मूलत: राजस्थान के सीकर...