रेल पटरी पर मौतें
मुंबई में रेल पटरियों पर जान रोज जाती है। औसतन मौतें रोज होती हैं। 2024 में ऐसी कुल 2,468 मौतें हुईं। उनमें से 570 लोगों की मृत्यु ट्रेनों से गिरने के कारण हुई। बाकी पटरी पार करते वक्त दुर्घटना का शिकार हुए। जिस रोज नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह मनाई और सत्ताधारी दल ने अपने 11 वर्ष के शासन काल को “स्वर्णिम वर्ष” बताया, उसी रोज मुंबई के मुंब्रा इलाके में विपरीत दिशाओं में जा रही दो ट्रेनों में लटके यात्रियों के गिर जाने से चार लोगों की जान चली गई। नौ यात्री जख्मी हुए।...